Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांस्टेबल अभिषेक राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Screenshot 2023 08 12 16 41 14 62 7352322957d4404136654ef4adb64504

अनिल शर्मा।
-पुलिस जवानों ने दी सलामी, हर कोई दिखा गमगीन
जिला चंबा के तीसा में हादसे का शिकार हुए कांस्टेबल अभिषेक कुटलैहडिया का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ मिनी हरिद्वार जवाली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस टुकड़ी ने हवा में फायर दाग कर सलामी दी। मृतक पुलिस जवान अभिषेक कुटलैहडिया के छोटे भाई विनय कुटलैहडिया ने मुखाग्नि दी।

मृतक पुलिस जवान का शव शुक्रवार देर रात्रि घर पहुंच गया था। शुक्रवार को ही परिजनों सहित पंचायतवासी मृतक के घर में पहुंच गए थे तथा परिवार को ढांढस बंधवाते रहे। शनिवार को मृतक जवान के घर में लोगों का हजूम उमड़ आया तथा अभिषेक की मौत से हर कोई गमगीन दिखा। हर किसी की आंख से अश्रुधारा बह उठी। मृतक जवान अभिषेक की माता सुदेश कुमारी बेटे के शव के साथ लिपट कर बेटे को बार-बार जगाने का प्रयास करती रही। माता यही कहती रही कि बेटे अब्बू जल्दी उठ जाओ, मेरा फोन उठाओ, मेरे साथ बात करो। माता के इन विलापों को सुनकर हर कोई गमगीन हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मृतक जवान के पिता मदन लाल, बहन आकृति व भाई विनय कुटलैहडिया का भी रो-रो कर बुरा हाल हुआ। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने अंतिम संस्कार में भाग लिया तथा शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट की। इस मौके पर एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार तारा चंद, डीएसपी विशाल वर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now