Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में बढती सड़क दुर्घटनाओं पर शांता कुमार ने जताई चिंता

Published on: 6 April 2022
पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

पालमपुर|
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। कल एक तेज रफतार वाईक सवार पुल से टकराया और उनका सिर धड़ से अलग हो गया। पत्नी की दोनों टांगें टूट गई। समाचार और उसका चित्र देखकर दिल दहल गया। आज की अखबारों में भी दो दुर्घटनाओं की खबर है।

उन्होंने कहा सड़कों पर दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफतार और लापरवाही होता है। भारत सरकार ने इस सम्बंध में एक सख्त कानून बनाया है। श्री नितिन गडकरी जी ने लोकसभा में बताया है कि जिन प्रदेशों में उस कानून को लागू कर दिया गया है वहां दुर्घटनाओं की संख्या बहुत कम हो गई है।

शांता कुमार ने हिमाचल सरकार से विषेश आग्रह किया है कि उस केन्द्रीय कानून को अति शीघ्र लागू किया जाए और सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाया जाए। तेज रफतार चलने ओर नियमों का उलंघन करने पर इतनी अधिक सजा व जुर्माना हो कि लोगों को नियमों का पालन करने का सलाका आ जाये। सरकार के इस कदम से दुर्घटनाएं कम होगी और बहुत से परिवार लापरवाही की मूर्खता के कारण बार्वद होने से बच जाएगे। पुलिस को इस सम्बन्ध में सख्ती के साथ काम करने की आवश्यकता है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now