Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा के शिक्षण संस्थानों से अवैध वसूली, 11 लाख कैश सहित महिला व एक व्यक्ति गिरफ्तार

Published on: 15 January 2022
कांगड़ा: शिक्षण संस्थानों से अवैध वसूली, 11 लाख कैश सहित महिला व एक व्यक्ति गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। विजलेंस ने इस मामले में संलिप्त एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी अलीगढ़ यूपी और काव्या दुबे निवासी झांसी मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है।

जानकारी अनुसार शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपए वसूली करने वाले दो लोगों को
विजिलेंस टीम ने गगल के एक निजी होटल में गिरफ्तार किया। अवैध वसूली के बाद यह दोनो होटल में ठहरे थे इनके पास से लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।

इंस्पेक्टर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना से पता चला था कि दो लोग इलाके के चार शिक्षा संस्थानों में गए थे। निरीक्षण के नाम पर कमियां बता कर भारी रकम वसूली जा रही थी। जिसके बाद बिजलेंस ने संजीव कुमार निवासी अलीगढ़ यूपी और काव्या दुबे निवासी झांसी मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया गया है। दोनों दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now