Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra Airport पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रोकी गई, जानें क्या है पूरा मामला

Kangra Airport Security Alert: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट के वॉशरूम में संदिग्ध बैग मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। तीन घंटे तक हवाई अड्डे पर परिचालन ठप रहा और यात्रियों को परिसर से बाहर निकाला गया।
Kangra Airport पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रोकी गई, जानें क्या है पूरा मामला

Kangra Airport News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (गग्गल) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह करीब 8:30 बजे एयरपोर्ट के वॉशरूम में एक लावारिस नीले रंग का बैग देखा गया। बैग मिलने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पूरे परिसर को खाली करवा दिया और सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा कर्मियों ने जोखिम कम करने के लिए बैग को हाथ से उठाने के बजाय रस्सी के सहारे खींचकर वॉशरूम से बाहर निकाला और खुले परिसर में लाकर उसकी गहनता से जांच की।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने एक बार फिर दिया मानवीय संवेदनाओं का परिचय, बीमार महिला को बड़ा भंगाल से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

विमानों की आवाजाही पर पड़ा असर
इस सुरक्षा अलर्ट के कारण हवाई अड्डे पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह 9:00 बजे दिल्ली से आने वाली दूसरी फ्लाइट को एहतियात के तौर पर दिल्ली में ही रोक दिया गया। एयरपोर्ट के भीतर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए वहां हड़कंप की स्थिति बनी रही।

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्य
गहन जांच के बाद प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि यह बैग धर्मशाला के ही एक स्थानीय यात्री का था, जो संभवतः वॉशरूम में अपना सामान भूल गया था। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  देहरा में ब्यास पुल से टकराई बाइक:युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, मौक पर मौत, 1 महिला गंभीर घायल

बता दें कि सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पर सभी गतिविधियां रुकी रहीं। सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद ही दिल्ली से रुकी हुई फ्लाइट को कांगड़ा के लिए रवाना किया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

गौरतलब है कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और स्पाइसजेट की कुल पांच उड़ानें संचालित होती हैं। 15 अप्रैल से हिमाचल में पर्यटन सीजन की औपचारिक शुरुआत होने वाली है, जिसके चलते वर्तमान में भी पर्यटकों की भारी आवाजाही देखी जा रही है। इस घटना ने व्यस्त सीजन से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को और अधिक सतर्क कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: धर्मशाला में पंजाब रोडवेज की बस और निजी स्कूल बस में टक्कर..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Dharamshala News Himachal Pradesh News Kangra Airport Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now