Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra Road Accident: मां की आंखों के सामने उजड़ गई गोद, स्कूल में दाखिला कराकर लौट रहे 11 वर्षीय मासूम को तेज रफ़्तार कार ने कुचला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भड़ोली के पास स्कूल से नया दाखिला करवाकर लौट रहे एक छात्र को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Published on: 9 April 2026
Kangra Road Accident News

Kangra Road Accident News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा अंतर्गत भड़ोली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान रिश्व, पुत्र लवलू राम, निवासी गांव धनोट (अधवाणी) के रूप में हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब मासूम अपनी मां के साथ स्कूल में नया दाखिला लेकर खुशी-खुशी घर वापस लौट रहा था।

मां की आंखों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुलोचना देवी अपने बेटे रिश्व का स्कूल में दाखिला करवाने गई थीं। दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह अपने पति और दोनों बच्चों के साथ स्कूल से बाहर निकल रही थीं। जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, तभी धर्मशाला के खनियारा निवासी आशीष कुमार द्वारा चलाई जा रही एक तेज रफ्तार कार ने रिश्व को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल रिश्व को परिजन आनन-फानन में घायल नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी ले गए। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक की मां सुलोचना देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित कार चालक आशीष कुमार के विरुद्ध धारा 279 और 304A के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

himachal road accidentKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now