Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मटौर-शिमला हाईवे पर वीरता में पेड़ से टकराई कार, 20 वर्षीय युवक की मौत

Published on: 25 September 2021
मटौर-शिमला हाईवे पर वीरता में पेड़ से टकराई कार, 20 वर्षीय युवक की मौत

मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वीरता के पास एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला से कांगड़ा आ रही कार वीरता के पास सीधे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि मौके पर ही कार चालक की मृत्यु हो गई। कांगड़ा ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भिजवाया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय इशांत शर्मा कांगड़ा निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कार की स्‍पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है। कार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे पेड़ के साथ टक्‍कर हो गई। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। इसके अलावा अन्‍य कोई सवारी नहीं थी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now