Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर में BJP प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ लगे “अबकी बार ज्वाली पार” के पोस्टर

Published on: 16 October 2021
फतेहपुर में BJP प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ लगे "अबकी बार ज्वाली पार" के पोस्टर

अनिल शर्मा|
फतेहपुर उपचुनाव में भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं| फतेहपुर उपचुनाव मेंकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार से पहले भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ अब ‘बाहरी’ होने के पोस्टर लगे हैं| बता दें कि शुक्रवार रात को फतेहपुर में रातों-रात जगह-जगह के पोस्टर लगाए गए हैं|

पोस्टरों में भाजपा प्रत्याशी की फोटो सहित नारा दिया गया, ‘फतेहपुर में क्या काम, इस बार करवाएंगे ज्वाली में आराम.’ अब ये पोस्टर किसने लगाए ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक बात तो तय है कि यहां से भाजपा की राह मुश्किल होती जा रही है| ये पोस्टर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थान में लगाए गए है|

फतेहपुर उपचुनाव में पहले टिकट आवंटन को लेकर भाजपा मंडल ने उनका विरोध किया था और फिर किसानों ने रियाली के बाद टटबाली इलाके में उन्हें प्रचार के दौरान बैरंग लौटा दिया| अब बलदेव ठाकुर ज्वाली पार के पोस्टर लग गए हैं| इससे पता चलता है कि भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, यहां पर पार्टी प्रत्याशी को जहां भाजपा के एक वर्ग का समर्थन नहीं मिल रहा है| भाजपा यहां से कई गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है| बेशक सीएम जयराम ठाकुर ने कृपाल परमार को मना लिया था, लेकिन वह प्रचार में कम ही नजर आ रहे हैं|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now