Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शक्तिपीठ श्रीज्वालामुखी शारदीय नवरात्र में 1 करोड़ 1 लाख का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने किया अर्पित , बन गया रिकॉर्ड

कपिल शर्मा।ज्वालामुखी
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र के 10 दिनों में मंदिर के रिकॉर्ड में पहली बार श्रद्धालुओं का चढ़ावा इतिहास बन गया है मंदिर में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार आश्विन नवरात्र के 10 दिनों में करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जहांमां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और मां ज्वाला से आशीर्वाद लिया वहीं नखत चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं ने एक करोड़ 1 लाख 473 रुपए मां ज्वाला को दान के रुप में अर्पित किए।

इसके साथ ही नवरात्र में 47 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 4 किलो 925 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने अर्पित की इसके साथ ही विदेशी करंसी भी श्रद्धालुओं ने चढ़ाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि ज्वाला जी शक्ति पीठ नवरात्रों में एसडीम धनवीर ठाकुर के नेतृत्व में ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी दीनानाथ डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह , पुजारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम ने नवरात्र में मां ज्वाला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह रिकॉर्ड बनाया है ऐसा पहली बार है कि एक करोड़ का नकद दान श्रद्धालुओं ने 10 दिनों में अर्पित किया है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now