Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीबज्रेश्‍वरी देवी मंदिर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का टेंपो खाई में गिरा, दो की मौत व 18 घायल

Published on: 3 April 2022
accedent

कांगड़ा|
जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के तहत पुलिस चौकी डाडासीबा के दुरगाईं क्षेत्र में अमृतसर से श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा आ रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खाई में गिर गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब टेंपो कोटला बेहड़ के पास दुरगाईं पहुंचा तो चढ़ाई चढ़ते समय अचानक बैक हो गया। इस दौरान चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। इस बाबत जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इस बारे में पुलिस व प्रशासन को सूचना दी, साथ ही स्थानीय लोगों ने निजी गाडिय़ों और एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के बाद एक श्रद्धालु गुरप्रताप सिंह पुत्र सेठी निवासी अमृतसर की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला हरप्रीत कौर ने भी रविवार सुबह प्राण त्याग दिए। जबकि 17 अन्य घायलों को अभी उपचार दिया जा रहा है। घायलों को सिविल अस्पताल डाडासीबा में भर्ती करवाया है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है गंभीर रूप से जख्मी हुए कुछ लोगों को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया है। डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश त्रिवेदी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

वहीँ सड़क हादसे में घालों में हर्षदीप सिंह पुत्र साहब सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, शकीना पत्नी गुरप्रीत सिंह, पवनदीप सिंह पुत्र जगरूप सिंह, सर्वजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, मनप्रीत कौर पुत्री लखविंदर सिंह, बब्बी पत्नी बलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र लाभ सिंह, किशन पुत्र लखविंदर, धर्मजीत पुत्र सर्वजीत सिंह, शरणजीत कौर पत्नी सर्वजीत सिंह, बलविंदर कौर पत्नी प्रताप सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी सतनाम सिंह, सतविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह, आकाशदीप पुत्र साहब सिंह, रवि पुत्र जगरूप सिंह, आकाशप्रीत सिंह पुत्र करतार सिंह, मंजीत कौर पत्नी जगरूप सिंह निवासी सभी अमृतसर शामिल हैं।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now