Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधायक रीता धीमान ने जन्मदिवस पर इन्दौरा वासियों को दी 39 करोड़ की सौगातें

Published on: 16 September 2021
0BDD6A99 6439 4BF0 97B7 179F19325A82

बलजीत|इंदौरा
इन्दौरा की विधायक रीता धीमान ने अपने जन्मदिवस पर इन्दौरा विस क्षेत्र को 39 करोड़ की सौगात सौंपी है जिसके कारण क्षेत्र में चहुमुखी हो रहे विकास की गति में तेज़ी आएगी। विधायक इन्दौरा रीता धीमान ने अपना जन्मदिवस अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठ सादगी से मनाया| उन्होंने अपने पति शाम लाल धीमान व अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित दिन की शुरुआत पूजा अर्चना से की उसके बाद कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी हुआ उनके घर शुभकामनाएं देने के लिए क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा।

विधायक ने अपने जन्मदिवस पर डमटाल राम गोपाल मन्दिर में जाकर शीश नवाजा ओर डमटाल की गोशाला में  अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर पौधरोपण करते हुए गोमाता को हरा चारा खिला उनकी सेवा की।
E90F8F39 3507 4125 A124 7BFA981D0272
विधायक रीता धीमान ने कहा कि क्षेत्रवासियों का उन्हें जो प्यार मिला है उसके लिए सदैव ऋणी रहेगी उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है इन्दौरा विस् क्षेत्र को ऊंचाइयों तक ले जाना जिसके लिए व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इन्दौरा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों को नाबार्ड के तहत बीस करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़को के लिए बजट विभाग के सपुर्द कर दिया है

वही इसके साथ कुछ दिनों पहले पुलों के निर्माण के लिए उन्होंने 19 करोड़ का बजट भी विभाग के सपुर्द कर दिया है जिसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। वही क्षेत्र में चारो तरफ हो रहे विकास में ओर गति लाने के लिए बह निरंतर  प्रयासरत हैं और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जैसे ही मुख्यमंत्री का दौरा इन्दौरा में होगा तो शेष बची मांगो को उनके समक्ष रखा जाएगा जिंसमे विधूत विभाग के मण्डल को जल्द इन्दौरा में खोला जाएगा तथा और अहम सौगाते इन्दौरा वासियों को सौंपी जाएगी।

विधायक ने उन्हें बधाई देने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्याबाद करते हुए कहा कि जिस मुकाम पर आज मैं पहुंची हूँ उसमें मेरे कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है जिसके लिये मैं सदैव उनकी ऋणी रहूंगी। इस अवसर पर रवि ,अभिनय ,करण, दीपक सलारिया, महिला की मंडकाध्यक्ष निर्मला पठानियाँ व भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नाबार्ड के तहत  20 करोड़ की लागत से बनेगी 4  सड़के)

  • सम्पर्क मार्ग मंगवाल टू सोहड़ा जट्टा :- 1 करोड़ 32 लाख 74 हज़ार
  • भटोली टू मलाहड़ी गंगवाल बेल्ली :- 2 करोड़ 58 लाख 67 हज़ार
  • मंगवाल जट्टा टू मंदोली :- 2 करोड़ 63 लाख 61 हज़ार
  • टिप्परी टू अट्टाहरा वाया डैंक्वा :- 11 करोड़ 7 लाख 51.                                                                                                                 (19 करोड़ की लागत से हो रहा  पुलों का निर्माण)
  • मलाहड़ी खड्ड पुल :- 1करोड़ 44लाख 56हज़ार
  • बडुखर खड्ड पुल :- 1करोड़ 38लाख 77 हज़ार
  • डमटाल तारा खड्ड पुल:-3करोड़ 24 लाख 86 हज़ार
  • सूरजपुर व इंदपुर खड्ड पुल:- 7करोड़ 6लाख 12 हज़ार
  • ख़्वाजी खड्ड बडुखर टू पराल पुल:- 5 करोड़ 42 लाख
  • डुगरियाली बडुखर पुल :- 30 लाख
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now