Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विश्व पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ज्वाला जी मे हुई सम्पन्न

Published on: 11 November 2021
विश्व पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ज्वाला जी मे हुई सम्पन्न

विश्व पत्रकार महासंघ कार्यकारिणि की बैठक ज्वालाजी मे राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ल, राष्ट्रीय सचिव गीता शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को नई कार्यकारिणि के गठन की शुभकामनाएं दी व भविष्य में विश्व पत्रकार महासंघ द्वारा अपने मूल उद्येश्यों का भी वर्णन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ल ने कहा की पत्रकार भारत की नीव का चौथा स्तम्भ माना जाता है और आज समय ऐसा आगया है की देश में कुछ ताकते पत्रकारों के कार्यो में बाधा डाल रही है, पत्रकारों को निष्पक्षता से पत्रकारिता नहीं करने दिया जा रहा है जो की बहुत गंभीर समस्या है जिसके लिये सभी पत्रकार वर्ग को एक जुट होकर इसके ख़िलाफ़ लड़ाई लड़नी होगी, आज के दौर में पत्रकारों को जान से मारने की धमकियां दी जाती है और कई जगहों पर हमारें पत्रकार भाइयों की हत्या भी की गई जो की साफ़ तौर पर लोकतंत्र की निर्मम हत्या है , इसी लिये ये महासँघ है जो पत्रकारों के हितों व उनकी सुरक्षा को लेकर निष्पक्षिता से कार्य करता है।

विश्व पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में देश के अन्य राज्यो के प्रदेश अध्यक्षो, जिला अध्यक्षो एवं सदस्यो ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। विश्व पत्रकार महासंघ की बैठक में मुख्यातिथि स्थानिय ज्वाली विधानसभा के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निखिल महाजन व समाजसेवी सुकृत सागर उपस्थित रहे ! राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दोनों मुख्यातिथियों को सम्मानित किया गया।

विश्व पत्रकार महासंघ की विशेष बैठक में अन्य राज्यों से आएं हुए सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यो के लिए ट्रोफी देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने पत्रकारिता के अपने अनुभव व मुख्य कार्य सांझा किए। विश्व पत्रकार महासंघ के शिमला जिले के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा भी इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे व विकास शर्मा ने पत्रकारिता के अपने अनुभव, उपलब्धियां व पत्रकार की देश व समाज के प्रति क्या जिम्मेवारियां होती है यह सब अपने संबोधन में बताया जिसके फलस्वरूप विकास शर्मा को राष्ट्रिय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

विकास शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया की हमारा उद्देश्य सभी पत्रकारों के अधिकारों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना ओर जनता की समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक निष्पक्षता के साथ पुहुँचना ओर उन समस्याओं का हल करवाना हमारी सदैव प्राथमिकता रहेगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now