Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आधी रात को अपने दोस्त की कार लेकर किस कारण से निकला युवक, ब्यास नदी में गिरा, लापता

Published on: 8 May 2022
आधी रात को अपने दोस्त की कार लेकर किस कारण से निकला युवक, ब्यास नदी में गिरा, लापता

कुल्लू|
मनाली के साथ लगते विशिष्ठ के समीप ब्यास में एक कार व्यास नदी में समा गईइस हादसे के बाद से चालक लापता है। चालक का नाम सुनील है और वह शिमला के कुमारसैन का रहने वाला है। पुलिस की टीम चालक की तलाश में जुटी है लेकिन फिलहाल उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि देर रात हादसा होने कारण घटना की जानकारी देर से लग सकी, इसके बाद रेस्क्यू का काम शुरू हो सका।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक सुनील कुमार पुत्र गुड़ कुई कुमार उम्र 24 साल कुमारसैन शिमला का रहने वाला है और वशिष्ठ के एक होटल में काम करता है। सुनील बिना किसी को बताए अपने दोस्त की कार आधी रात को लेकर मनाली की ओर आया था और उसके बाद पता चला कि वशिष्ठ के समीप कार ब्यास नदी में गिर गई।

पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता चालक की तलाश में जुटी है। यह जानकारी नहीं लग सकी है कि सुनील आधी रात को अपने दोस्त की कार लेकर किस कारण से निकला था। पुलिस इस मामले में उसके पहचानने वालों से पूछताछ कर रही है।

डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने के अनुसार गाड़ी चालक सुनील कुमार के परिजनों से संर्पक कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि देर रात गाड़ी लेकर निकलने के कारणों का पता लगाया जा सके।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now