Prajasatta Side Scroll Menu

आम आदमी पार्टी केजरीवाल व भगवंत मान के नेतृत्त्व में कल कुल्लू में निकालेगी तिरंगा यात्रा

मंडी में AAP का रोड शो करेगा हिमाचल में पार्टी के सियासी भविष्य की दशा-दिशा तय

कुल्लू|
आम आदमी पार्टी कुल्लू में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि ढालपुर में कॉलेज गेट से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता को संदेश देंगे। मुख्यमंत्री ढालपुर से प्रदेश के लिए एक बड़ा ऐलान करेंगे। तिरंगा यात्रा दोपहर करीब 12 बजे निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता विरोधी फैसले ले रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा की सरकार ने कुछ नही किया। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुल्लू में होने वाली यह तिरंगा यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी कुल्लू जिला से संबंध रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू में पैराशूट से गिरा सैलानी, मौके पर मौत, पायलट सुरक्षित

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now