Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आनी में बादल फटने से भारी तबाही, सेब के बगीचों और फसलों को भी नुकसान

Published on: 24 July 2021
आनी में बादल फटने से भारी तबाही, सेब के बगीचों और फसलों को भी नुकसान

कुल्लू|
जिला कुल्‍लू के आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा। अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आ गया। इस कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्‍यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाडि़यां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं।

इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सेब व अन्‍य फलों के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। खेतों ने नालाें का रूप ले लिया है। इससके अलावा खेतों में खड़ी फसल का नामोनिशान नहीं बचा है। लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

वहीं इस बारे में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मौके की ओर रवाना हो रहे हैं। फ़िलहाल प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद ही नुकसान के सही आंकडे़ की जानकारी मिल सकेगी।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now