Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आपदा प्रभावित सभी लोगों को जल्द राहत-पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध :- विक्रमादित्य

Screenshot 2023 07 14 20 33 55 99 E307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6

कुल्लू।
लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज आपदा प्रभावित मनीकरण और सैंज घाटी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुई भारी क्षति दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन सरकार इस स्थिति से लोगों को बाहर निकालने, राहत और पुनर्वास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आपदा की स्थिति को मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि आपदा से राहत के लिए लोगों को मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि वह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं ताकि अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए जा सकें। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों की कई फसलें तैयार हैं इसके लिए सड़क बहाली उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सैंज तक सड़क को बहाल किया गया है लेकिन अभी भी कई स्थानों पर खतरा बरकरार है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या को जल्द दूर करने को कहा गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों, कारोबारियों, किसानों-बागवानों को हुए नुकसान पर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की आपदा को न्यून करने के लिए क्षेत्र के नदी नालों के चैनेलाइजेशन पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने सरकार की ओर से दिए जा रहे मुआवजे और राहत राशि को उचित समय पर प्रभावितों तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि उपायुक्त कुल्लू से इस संबंध में बातचीत कर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बिजली प्रोजेक्ट निर्माताओं से भी अपील करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और स्थानीय लोगों का हर संभव सहयोग करे।

इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने भी मामला केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि आपदा पर सटीक जानकारी और आंकड़े सरकार की ओर से जुटाए जा रहे हैं। इसके पश्चात इसे केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर राहत के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह क्षेत्र का पक्ष मजबूती से केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष पेश करेंगी।

इससे पूर्व मंत्री एवं सांसद ने मनीकरण घाटी में डुंखरा तक का दौरा किया। उन्होंने डुंखरा में 24 घंटे के भीतर सड़क बहाली के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। डुंखरा से वापस आकर उन्होंने सैंज घाटी का दौरा किया। बाढ़ की चपेट में आए औट के महत्वपूर्ण पुल को लेकर भी उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न जन प्रतिनिधि स्थानीय कांग्रेस नेता और विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now