Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जताया आभार

jai ram thakur

कुल्लू।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा कर्मचारियों और पैंशनरों को 6 प्रतिशत महगाई भत्ते की किस्त जारी किए जाने पर हार्दिक आभार जताया है । यह विगत है कि पिछले डेढ वर्षों से कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते की तीन किस्ते देय हैं जिसकी बहाली के लिए महासंघ प्रयासरत है और उम्मीद है कि अश्वनी ठाकुर की अगुवाई में शीघ्र ही वह भी बहाल हो जाएंगी , इस करोना काल की विकट स्थिति में बड़े ही धैर्य और कर्तव्य निष्ठा के साथ कर्मचारियों ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर मोर्चे पर अपनी सार्थकता को प्रमाणित किया है ।

जिसके फलस्वरूप मुख्यमन्त्री ने 15 अगस्त के एतिहासिक दिन को यह घोषणा की है कि कर्मचारियों के हितों के लिए सरकार कृत संकल्प है और उनकी तमाम समस्याओं ज्वलंत मांगों को सरकार द्धारा संयुक्त सलाहकार समिति के बैठक में चरणबद्ध तरीके से समायोजन व निराकरण किया जाएगा इस वकतव्य के मायने अपने आप में अहम है क्योंकि पिछले साढे तीन वर्षों से कर्मचारियों को अपनी बातों को रखने के लिए कोई मंच नही मिल पाया है और अब राज्य अध्यक्ष के रूप में एक सक्षम नेतृत्व श्री अश्वनी ठाकुर के माध्यम से कर्मचारियों की हर ज्वलंत समस्या व मांगों का सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से सुना व रखा जाएगा ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला कुल्लू के अध्यक्ष आशू गोयल ने सभी कर्मचारियों और तमाम कर्मचारी नेताओं को महासंघ के बैनर तले एक जुट हो जाने का आहवान किया ताकि प्रदेश के तमाम पौने तीन लाख कर्मचारियों की आवाज को संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक के माध्यम से प्रदेश की सरकार तक पंहुचाया व मनवाया जा सकेगा और यही , एकजुटता कर्मचारी महासंघ के संघे शक्ति कलयुगे के नारे को चरित्रार्थ करेगा ।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now