Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर: कुल्लू में प्रशासन ने चंढ़ीगढ़-मनाली फोरलेन से हटाया अतिक्रमण

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर: कुल्लू में प्रशासन ने चंढ़ीगढ़-मनाली फोरलेन से हटाया अतिक्रमण

कुल्लू|
जिला कुल्लू प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग, NHAI सहित संबंधित विभागों के साथ मिलकर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन किनारे बजौरा से लेकर रामशिला तक फोरलेन किनारे अवैध मकानों पर प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन का यह अभियान आने वाले समय में जारी रहेगा। जबकि शनिवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन की इस टीम ने 14 मकान गिराए हैं।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत फोरलेन किनारे अवैध तौर पर खड़े मकानों को जेसीबी और पोकलेन के माध्यम से गिराया है और मलबे को हटा दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गिराए गए मकानों में कई मकान ऐसे थे जिन्हें फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान मुआवजा दे दिया गया था, लेकिन इन मकानों को उन्होंने मौके से नहीं हटाया था। लिहाजा फोरलेन बनने के बाद भी वे इन मकानों में अवैध तौर पर कब्जा किए हुए थे और कई लोगों ने सड़क किनारे अवैध मकानों का भी निर्माण किया था। ऐसे में प्रशासन ने इन मकानों को हटाने के लिए विशेष मुहिम छेड़ रखी है। शुक्ला ने बताया कि कुछ ऐसे मकान रह गए हैं, जिनका अभी अवैध होने की पुख्ता प्रमाण नहीं हैं। लिहाजा ऐसे मकानों और जमीन की डिमार्केशन की जाएगी, ताकि स्थिति स्पष्ट हो।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now