Prajasatta Side Scroll Menu

बजौरा के समीप ब्यास नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

बजौरा के समीप ब्यास नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

कुल्लू|
कुल्लू जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बजौरा के हाट पंचायत में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला ने नीले रंग का सूट पहना है और महिला का कद 5 फुट से इससे ज्यादा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहचान के लिए रखा है।

एसएचओ भुंतर सुनील सांख्यान ने बताया कि सुबह सवेरे बजौरा के समीप सूचना मिली थी। व्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। उन्होंने कहा भुंतर पुलिस की टीम ने अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सभी पुलिस थाना चौकियों को इसकी सूचना दी है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू पुलिस ने इस वजह से फिर शुरू की मणिकर्ण टैक्‍सी धमाके की जांच

उन्होंने कहा कि मृतक महिला की उम्र 35 साल के बीच में लग रही है। महिला के सिर में चोट के निशान भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आशंका है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई हो जिसके बाद शव तैरते हुए बजौरा हाट पंचायत के समीप व्यास नदी के किनारे बरामद हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अज्ञात महिला की पहचान के लिए सब क्षेत्रीय स्तर कुल्लू के शवगृह में रखा है जहां पर महिला की शिनाख्त के लिए संपर्क करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now