Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बंजार में दर्दनाक हादसा, खड्ड में गिरी कार, 4 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

Published on: 16 May 2022
बंजार में दर्दनाक हादसा, खड्ड में गिरी कार, 4 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू|
कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र के घियागी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहाँ दिल्ली के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हुई है। कार हाईवे-305 से करीब 200 मीटर नीचे घियागी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला सहित तीन सैलानी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये हादसा बीती देर रात हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 घायल महिला पर्यटकों को इलाज के लिए बंजार पहुंचाया।

इस हादसे में घायल लोगों की पहचान आस्था भंडारी 26 वर्ष, साक्षी 27 वर्ष दिल्ली निवासी के रूप में हुई है जिनका बंजार अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम मृतकों के शवों को रेस्कयू करने में जुटी है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now