Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बाढ़ प्रभावित बुरूआ गांव में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे मंत्री गोविंद ठाकुर

Published on: 22 September 2021
बाढ़ प्रभावित बुरूआ गांव में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे मंत्री गोविंद ठाकुर

कुल्लू|
शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली के समीप बुरूआ गांव का दौरा किया जहां बीते रोज बादल फटने के कारण भीष्ण बाढ़ आने से गांव में अनेक घरों को क्षति पहुंची है। बाढ़ आने के तुरंत बाद उन्होंने जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड व जे.सी.बी. तुंरत से गांव में पहुंचाकर राहत कार्यो को अंजाम दिया। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता भी प्रदान की गई।

गोविंद ठाकुर ने प्रभावित परिवार को रजाईयां, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं मौके पर वितरित की। उन्होंने प्रशासन को कहा कि गांव में बाढ़ के कारण आया मलबा जल्द हटाया जाए और पूर्व की तरह की स्थिति को बहाल किया जाए। गोविंद ठाकुर सभी प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा बिना किसी अंदेशे के घटित हो जाती है और अचानक से बड़ा नुकसान हो जाता है। आपदा के ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर नुकसान को कम करने के प्रयास करने चाहिए और आस-पास के लोगों को तुंरत से सहायता के लिए पहुंचना चाहिए। रजनी ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, अखिलेष कपूर सहित अनेक लोग मंत्री के साथ उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now