Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भुंतर सब्जी मंडी में भड़की आग,चार दुकानों सहित बाहर रखा सामान भी जलकर राख, लाखों का नुकसान

भुंतर सब्जी मंडी में भड़की आग,चार दुकानों सहित बाहर रखा सामान भी जलकर राख, लाखों का नुकसान

कुल्लू|
कुल्लू में भुंतर में सब्जी मंडी में चार दुकानों में आग लगी है। इनमें एक कबाड़ की दुकान भी शामिल है। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बाद में आग पर काबू पाया है। आग से करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। कुल्लू पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, रात 12 बजे के करीब आग लगी है।

जानकारी अनुसार देर रात को लगी आग की सूचना सरोज कुमारी ने फोन कर दी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्र हुए व मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया सूचना मिलते ही उनकी टीम मौका पर पहुंची, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

इसे भी पढ़ें:  Kullu News: बंजार में 1.141 Kg चरस के साथ अर्की का व्यक्ति गिरफ्तार

आग लगने से तीन दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया जबकि दुकान नंबर चार में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया दुकान दुकान नंबर एक जिसमें ड्राई फ्रूट्स व जूस इत्यादि की दुकान जलने से राकेश को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान, दुकान नंबर दो में ड्राई फ्रूट्स व जूस इत्यादि जलने से सरोज कुमारी को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान, दुकान नंबर तीन के राजेश कुमार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान तथा दुकान नंबर चार जो चाइनीज फूड की दुकान थी, यहां आग लगने से सूरज कुमार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू पुलिस ने डीजीपी संजय कुंडू की मौजूदगी में 160 किलो चरस की नष्ट

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now