Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गोशाला में लगी आग: चार मंजिला मकान भी जलकर राख, दो मवेशी व दो भेड़ें जिंदा जले

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

कुल्लू|
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के शीला गांव में आग लगने से मकान में दो मवेशी व दो भेड़ें जिंदा जल गईं, जबकि मकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी अनुसार देर रात करीब 11 बजे आग की घटना पेश आई। उस समय परिवार के सदस्य रसोईघर में थे। चार मंजिला लकड़ी का मकान देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गया। मकान देवराज निवासी शीला का बताया गया। गनीमत रही कि मकान में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं सो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने बताया रात को गांव का एक व्यक्ति अपनी ड्यूटी से घर आया। जब वह गांव में पहुंचा तो उसने देखा कि मकान के अंदर से धुआं उठ रहा है। इसके बाद परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों को सूचित किया। मकान की निचली मंजिल में पशु रखे थे। आग लगते ही लकड़ी के मकान में इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते मकान काे अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर रखे मवेशी जिंदा जल गए। इसमें दो मवेशी व दो भेड़ें जिंदा जल गईं, जबकि मकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। फ़िलहाल आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि गांव में ग्रामीणों ने अन्य घरों को आग से बचा लिया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now