Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हादसा: कुल्लू-मनाली हाईवे तीन में दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन घायल

हादसा: कुल्लू-मनाली हाईवे तीन में दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन घायल

कुल्लू |
कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित रामशिला के पास बीती रात दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। एक ट्रक में लदा लाखों रुपये का सेब भी बरबाद हो गया है। इस हादसे का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 12:00 बजे हुए हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। हादसे में दोनों ट्रक बीच सड़क पर पलट गए।

पुलिस को दिए बयान में 24 वर्षीय नीरज कुमार ने बताया कि वह वीरवार रात को करीब 11:20 बजे गाड़ी में सेब की क्रेट लेकर बंदरोल सब्जी मंडी से यूपी के मैनपुरी के लिए रवाना हुए। जब गाड़ी बाशिंग से आगे रामशिला के पास वैष्णो माता मंदिर के पास पहुंची तो आगे से एक ट्रक चालक अपनी दिशा को छोड़ता हुआ तेज गति से उनकी गाड़ी से टक्करा गया।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि में ममता हुई शर्मसार! नवजात को बस की सीट के नीचे छोड़ कर फरार हुई कलयुगी मां

हादसे में दोनों ट्रक बीच सड़क पर पलट गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। नीरज ने बताया कि उनकी गाड़ी बंदरोल से मैनपुरी तथा दूसरा ट्रक कुल्लू से मनाली कर तरफ जा रहा था। ट्रकों की टक्कर से सेब सड़क पर बिखर गया। हादसे में घायल की पहचान सेब के भरे ट्रक के चालक विजय सिंह, नीरज कुमार तथा दूसरे ट्रक के चालक चमन लाल के रूप में हुई है। घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किसकी गलती से हुआ, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: बाइक फिसलने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now