Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल के पहले फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत

IMG 20221004 WA0026

हिमाचल के कुल्लू जिले के एक छोटे गांव चकलोट से संबंध रखने वाले कमल कांत राणा जिन्हें सोशल मीडिया पर राणा द वाइपर के नाम से विख्यात है जिन्होंने हिमाचल प्रदेश में गांव का पहला घरेलू जिम बनाया हुआ है। और यहां पर क्षेत्र के युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही साथ वह हिमाचल के पहले फिटनेस यूट्यूबर पर भी है जो कि युवाओं को नशे से दूर और हैल्थ, फिटनेस के प्रति अपने यूट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से जागरुक कर रहे हैं। राणा ने बताया कि उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल वर्ष 2020 में शुरू किया था और आज उनके चैनल पर 10000 के करीब उनके सब्सक्राइब हो चुके हैं। उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत की है और अभी भी करते आ रहे हैं। जो कि यूट्यूब पर देखी जा सकती है। उनका एकमात्र उद्देश्य है कि युवाओं को नशे जैसी बुरी संगत ना लगे और फिटनेस, स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों में युवा ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ले। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक नशा मुक्ति अभियान भी चलाया हुआ है और इसके साथ साथ यदि कोई नशे से ग्रस्त है या अपना नशा छुड़ाना चाहते हैं उस पर भी वह काम कर रहे हैं इसके लिए भी उनके पास एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है जो कि काफी ज्यादा लोगों पर प्रयोग हो चुका है। और इसके साथ-साथ वह लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देते हैं क्योंकि पिछले काफी सालों से वह भारत के पुरानी युद्धकला कलरीपयट्टू का भी अभ्यास कर रहे हैं। जिसकी प्रशंसा बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने भी की थी और उनके लिए टीशर्ट दी थी। और उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन अपने शरीर को फिट रखने के लिए कुछ ना कुछ गतिविधियां करते रहते हैं किरण गतिविधियों के वह नहीं रह सकते हैं सभी युवाओं के लिए संदेश दिया है कि हर व्यक्ति को अपने शरीर के लिए कुछ ना कुछ शारीरिक गतिविधियां जरूर करनी चाहिए ताकि हमारा खाना हमारे शरीर में अच्छे से लगे और एक स्वस्थ व तंदुरुस्त शरीर हमेशा बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  शहीद नरेश ठाकुर की पार्थिव देह देखकर बेसुध हुई पत्‍नी,सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now