Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के राणा द वाइपर से प्रभावित होकर बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने गिफ्ट की टीशर्ट

हिमाचल के राणा द वाइपर से प्रभावित होकर बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने गिफ्ट की टीशर्ट

कुल्लू|
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पहले घरेलू जिम के संस्थापक कमलकांत राणा जिन्हें लोग राणा द वाइपर के नाम से जानते है एक टी-शर्ट गिफ्ट की है। राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से “नशा मुक्त फिट हिमाचल” व “नशा छोड़ो बॉडी बनाओ” अभियान छेड़ा हुआ है। राणा पिछले काफी सालों से भारत की सबसे पुरानी युद्ध कला कलारीपयटटयू का अभ्यास कर रहे हैं। जबकि इस कला का अभ्यास विद्युत् जामवाल भी करते है।

उन्होंने बताया कि वे उन्हें फॉलो करते आ रहे है और उनसे काफी कुछ सीख लिया है। तभी बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल ने राणा की पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। औ इसके साथ राणा नशा मुक्त अभियान में कलरी की तकनीक को प्रयोग करते आ रहे हैं। कलरीपयट्टु को दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट तकनीक माना जाता है । इस कला की उत्पत्ति दक्षिण भारत के केरल में हुई । यह विश्व की पुरानी युद्ध कलाओं में से है । कलरीपयट्टु दो शब्दों से मिलकर बना है , पहला कलरी जिसका मतलब ‘ स्कूल ‘ या ‘ व्यायामशाला ‘ , वहीं दूसरे शब्द पयट्टु का मतलब होता है ‘ युद्ध या व्यायाम करना ‘ ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कहते हैं कि कलरीपयट्टु एक ऐसी कला है जिसे सीखने में सालों लग जाते हैं। यह कला सिर्फ व्यायाम और शारीरिक चुस्ती फुर्ती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली बतायी जाती है। यह सीखने वाले व्यक्ति को ना सिर्फ एक प्रबल योद्धा बनाती है , बल्कि इसके जरिए लोग चिकित्सा की कला भी सीख जाते हैं ।

विद्युत ने इस कला का प्रसार पूरे भारत में किया है। राणा भी इस कला का प्रसार पूरे हिमाचल प्रदेश में करना चाहते हैं क्योंकि कलरी में गर्ल्स सेल्फ डिफेंस की भी काफी अच्छी तकनीक है इसके साथ फिटनेस के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहता है।इसके साथ साथ राणा अपने यूट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से लोगों को फिटनेस और हैल्थ के टिप्स भी देते है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now