Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में मुंबई का युवक ढाई किलोग्राम चरस समेत गिरफ्तार

Published on: 3 June 2021
arest, Mandi News

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्‍कर पूरी तरह से सक्रिय हैं। कर्फ्यू के बावजूद मुंबई का तस्‍कर हिमाचल पहुंच गया व यहां चरस की बड़ी खेप की खरीद कर वापस जाने की फ‍िराक में था। मी जानकारी मुताबिक कुल्लू जिले में भुंतर पुलिस टीम ने बजौरा में नाकबंदी के दौरान दो किलो 605 ग्राम चरस के साथ एक युवक को पकड़ा है|

पकडे गए युवक की पहचान 20 वर्षीय मनोज शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा, निवासी गौंस कंपाउंड लिंक रोड बेहराम बाग नव शक्ति नगर मुंबई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कोरोना को लेकर भुंतर पुलिस ने बजौरा में नाकाबंदी कर रखी थी। तभी भुंतर से औट की ओर एक टैक्सी आई और पुलिस ने टैक्सी को तलाशी के लिए रोका। शक के आधार पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें सवार मनोज के पास दो किलाे 605 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवक चरस की खेप को मुंबई लेकर जा रहा था|

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। लगातार पुलिस तस्करों पर निगाह बनाए हुए है। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now