Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Police LSD Case: कुल्लू SP ने सोशल मीडिया की खबरों को बताया भ्रामक, गिरफ्तार पुलिसकर्मियों पर दी बड़ी सफाई

Himachal Police LSD Smuggling Case: शिमला पुलिस द्वारा LSD तस्करी में गिरफ्तार चार पुलिसकर्मियों को लेकर कुल्लू पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। जानें क्या है पूरा सच और सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचनाओं की असलियत।
By PNT
Published on: 20 March 2026
Himachal Police LSD Case: कुल्लू SP ने सोशल मीडिया की खबरों को बताया भ्रामक, गिरफ्तार पुलिसकर्मियों पर दी बड़ी सफाई

Himachal Police LSD Case: हिमाचल प्रदेश में सीआईडी के चार कर्मियों को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कुल्लू जिले के 14 माइल गांव के निवासी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार (40), कुल्लू के भुंतर निवासी सब-इंस्पेक्टर समीर (40), कुल्लू के बाजाउरा गांव के निवासी सब-इंस्पेक्टर नितेश (46) और कुल्लू निवासी सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार (42) के रूप में हुई है।

बता दें  कि बीते 10 मार्च को न्यू शिमला थाना पुलिस ने 11.570 ग्राम LSD (562 स्ट्रिप्स) के साथ दो आरोपियों को पकड़ा था। मामले की जांच आगे बढ़ी तो 13 मार्च को केरल निवासी सप्लायर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि STF के चार पुलिस कर्मी तस्करों के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे थे। नशा तस्करी में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर इन चारों पुलिस कर्मियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है।

वहीँ इस मामले में पुलिस अधीक्षक, कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जा रहा है कि शिमला पुलिस द्वारा एलएसडी (LSD) तस्करी के मामले में जिला कुल्लू के चार पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने अवगत करवाया कि उक्त प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) हिमाचल प्रदेश ईकाई बजौरा, ज़िला कुल्लू में कार्यरत थे। हलांकि, पूर्व में ये पुलिस कर्मचारी ज़िला कुल्लू में कार्यरत थे परन्तु इन कर्मचारियों में से मु0आ0( मुख्य आरक्षी) समीर कुमार वर्ष 2024 को, मु0आ0 राजेश कुमार मई 2025 को ज़िला कुल्लू से राज्य गुप्तचर विभाग, तथा मानक मुख्य आरक्षी नितीश कुमार व आरक्षी अशोक कुमार वर्ष 2021 को थर्ड आई आरबीएन, पंडोह को स्थानांतरित हो गए थे।

उन्होंने बताया कि क्योंकि वर्तमान में उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारी स्पेशल टास्क फोर्स (STF), मध्य क्षेत्र मण्डी स्थित बजौरा में तैनात थे, इसलिए उपरोक्त गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी जिला पुलिस कुल्लू के अधीन नहीं थे। अतः सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही सूचना कि गिरफ्तार किए गए चारों पुलिस कर्मचारी जिला कुल्लू में तैनात थे, पूर्णतया भ्रामक एवं तथ्य रहित हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Pradesh PoliceHP News TodayKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharShimla NewsShimla Police

Join WhatsApp

Join Now