Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Attack in Kullu: मनाली से दिल्ली जा रही HRTC बस पर पथराव, एक युवक दबोचा, तीन आरोपी फरार

HRTC Bus Attack in Kullu: मनाली से दिल्ली जा रही HRTC बस पर पथराव, एक युवक दबोचा, तीन आरोपी फरार

HRTC Bus Attack in Kullu: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस पर कुछ पर्यटकों ने हमला किया है। यह घटना बीती रात कुल्लू जिले के बस स्टैंड के पास घटी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद सीट को लेकर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बीती रात हरियाणा के कुछ युवकों ने कुल्लू बस स्टैंड में सीट न मिलने के कारण बवाल मचाया और वाल्वो बस के कांच तोड़ दिए। घटना रात लगभग 10:45 बजे की है। उस समय संबंधित वाल्वो बस मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। खबर है कि पत्थर फेंकने वाले तीन आरोपी युवक फरार हैं, जबकि एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Forest Fire in manali : मनाली के जंगल में लगी भीषड़ आग, करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर खाक

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुल्लू बस स्टैंड के पास हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक बस पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक पत्थर फेंक रहा है और दो अन्य उसके साथ खड़े हैं। इस दौरान बस के अंदर से एक शख्स वीडियो बनाने के लिए कहता है। हालांकि, बाद में आरोपी युवक मौके से फरार हो जाते हैं, लेकिन उनकी हरकतें पूरी तरह से कैमरे में कैद हो जाती हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now