Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल

चंबा|
जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने पिछले महीने रिसो टेकी गोजू रयु कराटे एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय ई- काता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में जिला चंबा के 10 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गो में भाग लिया जिसमें से चार प्रतिभाओं ने 3 स्वर्ण तथा 1 ने रजत पदक जीता। कराटे कोच सेंसाई रणधीर ठाकुर ने बताया की चंबा के लिए यह अति हर्ष और गर्व का विषय है।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता में एक चंबा की जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी के नाम हैं जिन्होंने अपने बहुत ही व्यस्तता के होते हुए भी समय निकाल कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया बल्कि इसमें स्वर्ण पदक जीत कर पूरे चंबा का नाम रोशन किया ओर युवाओ के लिए नई मिसाल पेश की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला परिषद अध्यक्ष नीलम द्वितीय डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक हैं ओर पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। प्रतियोगिता में उनके अलावा खजियार से सुनीता,अमित ने भी अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक और सरोल से दानिश खान ने रजत पदक जीत कर चंबा का नाम रोशन किया, चंबा के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई रणधीर ठाकुर ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में और मेहनत करें व चंबा का नाम और ऊंचाइयों तक लेकर जाएं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now