Prajasatta Side Scroll Menu

जुड़वां बच्चों के लिए फरिश्ता बने जोनल हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा कर्मी प्रताप सिंह

जुड़वां बच्चों के लिए फरिश्ता बने जोनल हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा कर्मी प्रताप सिंह देर शाम ड्यूटी खत्म होने से पहले नन्हे बच्चों के लिए किया रक्तदान

कुल्लू।
अक्सर कुछ लोग अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते हैं और वह हजारों लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा बन जाते हैं कुछ ऐसा ही आज जोनल हॉस्पिटल कुल्लू में देखने को मिला। जिला कुल्लू के नव दंपति को जुड़वा बच्चे हुए और इस दौरान बच्चों को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी , हालांकि रक्त एकत्र संग्रहालय में रक्त पड़ा हुआ था लेकिन नवजात शिशु को मात्र 100ml ताजा खून की आवश्यकता थी , देर शाम नव दंपति काफी परेशान थे अचानक इस बात की सूचना सुरक्षा कर्मी प्रताप सिंह ( तनु गुलेरिया ) जो 221 ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे थे उनको मिली कि नवजात शिशु को 100ml रक्त की आवश्यकता है तो वह तुरंत रक्त एकत्र संग्रहालय पहुंचकर उन्होंने नवजात शिशु के लिए रक्तदान कर जीवनदान दिया जिसके लिए नव दंपति ने सुरक्षाकर्मी प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया व रक्त एकत्र संग्रहालय के कर्मियों ने भी प्रताप सिंह की खूब वाहवाही की ।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: 1 किलो 312 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

गौर रहे इससे पूर्व भी प्रताप सिंह 10 बार इमरजेंसी में रक्तदान कर चुके हैं प्रताप सिंह का कहना है कि रक्तदान जैसा पुण्य दान कर वह अपने आप को हमेशा गौरवान्वित महसूस करते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now