Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खंड स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में लगातार तीन बार एकता ने मारी बाजी

खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार तीन बार एकता ने मारी बाजी

-जूनियर में कल्पना ने तो सीनियर वर्ग में एकता रही प्रथम
विनय गोस्वामी (आनी)
युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा चयनित नोडल युवा मंडल नालडेरा तथा आदर्श युवा मंडल गाड़ के सयुंक्त तत्वधान में आयोजित खण्ड स्तरीय कविता पाठ प्रत्तियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया।

आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने जानकारी देते हुए कहा कि बाल दिवस पर आधारित कविता प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के प्रवक्ता श्यामानंद जी ने निकाले। कविता प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदर्श युवा मंडल गाड़ की सदस्य एकता ने प्रथम, सुजाता ने द्वितीय, पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में आदर्श युवा मंडल गाड़ की सदस्य कल्पना ने प्रथम, अपर्णा ने द्वितीय एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अन्य प्रतिभागियों निशा, चिराग, गुनगुन, रीता, के प्रयास भी सराहनीय रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के प्रधान संजय छोटू ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा चयनित नोडल युवा मंडल नालदेहरा द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें युवाओं को चाहिए कि वह इन विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिताऔ में भाग लेकर अपने कौशल, योग्यता का व्याख्यान करें।

साथ मे खंड नोडल प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि खंड स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिता में अब्बल रहने वाले युवाओं को आगामी खंड स्तरीय कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी के द्वारा उचित ईनाम दे कर के सम्मानित भी किया जाएगा ।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now