Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: 1 किलो 208 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

arest, Mandi News

कुल्लू |
कुल्लू पुलिस की एसआईयु टीम ने नेपाली कूल के व्यक्ति को 1 किलो 208 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू एसआईयु बंद रोल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मनाली निवासी सूरज राणा (23) के रूप में हुई है।आरोपित मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस की एसआईयु टीम ने व्यक्ति से बरामद की गई चरस को अपने कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि वह चरस कहां से लेकर आया था और इसकी कहां डिलीवरी देनी थी।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now