Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: 1 किलो 312 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Published on: 19 April 2021
कुल्लू 1 किलो 312 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

प्रजासत्ता |कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस की टीम ने एक ढाबा से 1 किलो 312 ग्राम चरस बरामद की है। वही चरस रखने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू पुलिस के द्वारा महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कसोल में एक महिला अपने ढाबा में चरस बेचने का काम करती है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ढाबे में तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान महिला के द्वारा संचालित से 1 किलो 312 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी महिला को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि महिला लम्बे समय से ढाबा में चरस बेचने का कारोबार कर रही थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि उसके साथ जुड़े अन्य नशा तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now