Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली हाईवे 7 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

Published on: 2 March 2022
कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली हाईवे 7 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

कुल्लू|
हिमाचल में कुल्लू-मंडी की सीमा पर ओट के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 7 घंटे ब्लॉक रहा। मार्ग ब्लॉक होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुल्लू-मंडी के बीच का ट्रैफिक वाया कंडी कटौला मार्ग होते हुए डायवर्ट किया। इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू-मंडी की सीमा पर ओट के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 7 घंटे ब्लॉक रहा। मार्ग ब्लॉक होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुल्लू-मंडी के बीच का ट्रैफिक वाया कंडी कटौला मार्ग होते हुए डायवर्ट किया। इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया

बता दें कि एनएचएआई ने मार्ग को बहाल करने के लिए सुबह ही मशीनरियां तैनात की थी, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबे का गिरना जारी होने के कारण इस मार्ग को बहाल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई ने इस मार्ग को दोपहर साढ़े 12 बजे बहाल कर दिया है। अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now