Prajasatta Side Scroll Menu

कुल्लू : चरस तस्करी की मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

woman-arrested-for-charas-smuggling-in-kullu

प्रजासत्ता|
कुल्लू पुलिस ने सैंज घाटी में बीते दिनों हुए चरस तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| मामले कि पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा जांच करने के बाद मुख्य सप्लायर सेना देवी को गिरफ्तार किया गया है| जिसके खिलाफ सैंज थाने में मामला दर्ज किया गया है|

बता दें कि जिला कुल्लू की सैंज घाटी में बीते दिनों पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में बिलासपुर जिला के एक युवक को गिरफ्तार किया था| बता दें कि 27 मार्च 2021 को उपमंडल बंजार के प्रवेश द्वार लारजी में कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 555 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था| आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था| आरोपी युवक बिलासपुर जिले का रहने वाला है| आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ में दौरान कई खुलासे किए|

इसे भी पढ़ें:  पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण

जिसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य चरस तस्करी के सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी महिला की पहचान सेना देवी (42 वर्षीय) तमोहल रैला सैंज घाटी जिला कुल्लू के तौर पर हुई| जिसके खिलाफ सैंज थाने में मामला दर्ज किया गया है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now