Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: दशहरा के मद्देनजर कुछ क्षेत्र टो-अवे, नो -पार्किंग जोन घोषित

कुल्लू: दशहरा के मद्देनजर कुछ क्षेत्र टो-अवे, नो -पार्किंग जोन घोषित

कुल्लू|
दशहरा उत्सव के चलते जिला प्रशासन की ओर से कुछ क्षेत्रों को नो पार्किंग जोन- टो अवे जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, राइट बैंक पर मोहल से कुल्लू, कुल्लू से रामशिला गैमन पुल तक नो पार्किंग जोन- टो अवे जोन घोषित किया गया है।

वहीं श्री नारायण सिंह जी की जलेब के दौरान सर्कुलर रोड कॉलेज चौक से कला केंद्र होते हुए, बीडीओ ऑफिस, एसपी ऑफिस और एसपी ऑफिस से कॉलेज गेट तक रघुनाथ जी के कैंप दशहरा ग्राउंड तक उपरोक्त व्यवस्था लागू रहेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जारी आदेशों में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर पार्क न करें अन्यथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन इम्पाउंड करने की कार्रवाई की जाएगी। लोग अपने घरों के अंदर या फिर चिन्हित पार्किंग स्थान पर ही अपने वाहन पार्क करें। ये आदेश 3 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर लागू रहेंगे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now