Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू : दिल्ली का युवक 49 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार

arest, Mandi News

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस ने लगातार नशा तस्करी पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष टीम ने वैष्णों माता मंदिर रामशिला के पास दिल्ली के युवक से 49 ग्राम चिट्टा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान 34 वर्षीय मुकेश उर्फ बबलू निवासी गली नंबर-1, 73 मोहम्मदपुर, अलीपुर दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार एसआइयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू में चिट्टे की तस्करी हो रही है। इसी आधार पर टीम ने वैष्णो माता मंदिर रामशिला के पास नाकाबंदी की और हर आने जाने वाले की जांच की। इस दौरान दिल्ली का मुकेश टीम पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और शक के आधार पर इसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर 49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा आरोपित से कड़ी पूछताछ की जाएगी कि चिट्टा कहां से लेकर आया था और कहां ले जाया जा रहा था।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now