Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: दो अलग-अलग मामलों में 3 किलो से अधिक चरस के साथ 4 लोग गिरफ्तार

shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

कुल्लू|
कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी केदो अलग-अलग मामलों में तीन किलो से अधिक चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकुहल और ब्रो के अधिकार क्षेत्र में एनडी एंड पीएस के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस थाना पतलीकुहल के अधिकार क्षेत्र में गिरधारी लाल पुत्र लुदर चंद (46 वर्ष) निवासी ग्राम बदाई रा ग्रान डाकघर रमन तहसील के कब्जे से 802 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को खुमरती मोड़ के पास गश्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरा मामला थाना ब्रौ के अधिकार क्षेत्र में दर्ज किया गया है। कामराज (33 वर्ष) पुत्र तारा चंद द्वारा चलाए जा रहे वाहन एचपी 92-2681 की चेकिंग के दौरान चिलानला (शट्टलधार) में नाकाबंदी के दौरान 2.728 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। उक्त आरोपी वीपीओ अरसू का रहने बाला है। उक्त वाहन में सह-यात्री दिनेश कुमार (24 वर्ष) पुत्र तेज राम निवासी ग्राम सुमा डाकघर अरसू और कमलेश ठाकुर (21 वर्ष) पुत्र चरण दास निवासी ग्राम बारी डाकघर अरसु भी सवार थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दोनों मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now