Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू एथलेटिक्स संघ द्वारा 9 फरवरी को ट्रेक एंड फील्ड टीम के चयन के लिए ट्रायल्स आयोजित

कुल्लू एथलेटिक्स संघ द्वारा 9 फरवरी को ट्रेक एंड फील्ड टीम के चयन के लिए ट्रायल्स आयोजित

प्रजासत्ता |
जिला कुल्लू एथलेटिक्स संघ की ओर से 9 फरवरी को जिला ट्रेक एंड फील्ड टीम के चयन के लिए ट्रायल्स का आयोजन ढालपुर मैदान में सुबह 8 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी। एक पुरुष/महिला और दूसरी अंडर-18 व अंडर 16 गर्ल्स और ब्‍वायज की होगी।

इसमें 100,200,300,400,600,800,1500,2000,3000,5000,10000 मीटर की दौड़ों के साथ डिस्कस थ्रो,शॉट पुट व लांग जम्प के लिए ट्रायल लिए जाएंगे जिसमें जिला कुल्लू की टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम 13 व 14 फरवरी को धर्मशाला में होने वाले हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स मीट में भाग लेगी, जो भी एथलीट 9 फरवरी को होने वाले ट्रायल्स में भाग लेना चाहते हों उन्हें अपनी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो व अंडर-16 व अंडर-18 अपने घर के किसी बड़े सदस्य की अंडरटेकिंग साथ लानी होगी कि वह इन ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सभी ट्रायल में आने वाले खिलाडियों को कोविड-19 की एसओपी की पलना करना अनिवार्य है। जो भी एथलीट ट्रायल में भाग लेने आएगा व सुनिश्चित करें की उन्हें खांसी, बुखार न हो। एथलीट यह सुनिश्चित करें की वह खेल मैदान के बाहर कम से कम 6 फीट की दूरी दूसरे एथलीट से बना कर रखें।

मैदान में मिनिमम क्वालिफिकेशन दर्शाया गया होगा और जो एथलीट उसमें खुद को क्वालीफाई करते होंगे वह ही मैदान में ट्रायल देने के लिए आएं। मुंह का मास्क व हैंड सैनिटाइज़र साथ अवश्य लेकर आना होगा, ऐसा न करने पर ट्रायल में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now