Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू जिला के चकलोट गांव में आंधी तूफान से बागवानों का हुआ नुकसान

कुल्लू जिला के चकलोट गांव में आंधी तूफान से बागवानों का हुआ नुकसान

कुल्लू।
कुल्लू जिले के अंतर्गत निरमंड खंड के पोशना पंचायत के चकलोट गांव में आंधी तूफान और तेज हवाओं के चलते सेब की फसल का काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है।यहां के स्थानीय युवा व समाजसेवक कमल कांत राणा द वाइपर ने इस मुद्दे को उठाया व उनका कहना है कि एक किसान सेब की फसल पर निर्भर रहता है ।

लोगों को उम्मीद होती है कि इस बार हमारी अच्छी फसल होगी इसी बीच पोषना पंचायत के चकलोट वार्ड सदस्य महेश्वर सिंह उपस्थित रहे। यहां के स्थानीय निवासी गुप्त राम राणा जी का कहना है कि बीते दिनों में तूफान की चलते भारी नुकसान हुआ है। और इसके साथ साथ इसके साथ साथ इनका भी एक बाइस साल का बड़ा सेब का पौधा क्षतिग्रस्त हुआ है और सेब के दाने भी भारी मात्रा में गिरे हुए हैं ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गांव के लोगों में गुप्त राम ,कमल कांत,धनी राम,राज राणा मौके पर उपस्थित रहे। सभी की मांग है की इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और सभी लोगों को इसका मुआवज़ा प्रदान किया जाए। अतः संबंधित विभाग से अनुरोध है कि इस क्षति की भरपाई हेतु किसानों के हित में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now