Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू जिले में लहलहा रही थी अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने नष्ट किए 47 हजार पौधे

कुल्लू जिले में लहलहा रही थी अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने नष्ट किए 47 हजार पौधे

प्रीति कुल्लू|
कुल्लू स्थित बंजार और सैंज पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 47 हजार 407 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। यहां लोगों ने 4 बीघा 4 बिस्वा भूमि पर अफीम की अवैध खेती कर रखी थी। पुलिस ने दोनों खेत मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। पहले मामले में लिस थाना बंजार की पुलिस टीम ने मीर सिंह पुत्र श्री गोकल चंद निवासी गांव पेचकना डाकघर अनाह तहसील व थाना बंजार जिला कुल्लू के खेत में लगे लगभग 5 हजार अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया तथा मीर सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंजार में अभियोग दर्ज किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीँ एक अन्य मामले में पुलिस थाना सैंज की पुलिस टीम ने वीठू कण्डा (रोहड़ी) में लगभग चार वीघा जमीन में की गई अफीम की अवैध खेती में लगे लगभग 42407 अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया करके मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । जिस जमीन में अफीम की खेती की थी उसकी निशानदेही राजस्व विभाग से करवा कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now