Prajasatta Side Scroll Menu

कुल्लू: कार सवार दो लोगों 5 किलो 161 ग्राम चरस बरामद

कुल्लू: कार सवार दो लोगों 5 किलो 161 ग्राम चरस बरामद

कुल्लू।
जिला कुल्लू में पुलिस लगातार चरस तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी के तहत रविवार देर रात को बंजार पुलिस टीम ने बंजार के फागुपुल के पास दो तस्करों से 5 किलो 161 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

आरोपियों की पहचान वाहन चालक महेंद्र सिंह निवासी ग्रामंग डाकघर सालंग जिला कुल्लू और खेमराज निवासी ग्राम डाकघर सालंग जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार से चरस तस्करी हो रही है। इसी के तहत पुलिस ने फगुपुल के पास नाकाबंदी की।

इसे भी पढ़ें:  कुल्ल की ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, 2 टूरिस्ट की मौत, 4 युवतियां घायल

नाकाबंदी के दौरान फागु पुल के पास एक गाड़ी में दो लोग सवार थे। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार व्यक्ति घबरा गए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली और उनके कब्जे से पांच किलो 161 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू हमले में घायल महिला और पुरूष का मंत्री गोविंद ठाकुर ने जाना हालचाल

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि नशे की खेप कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now