Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कु्ल्लू: कसोल में बेंगलुरु के पर्यटक की बेरहमी से हत्या

MURDER

कुल्लू।
जिला कुल्लू की धार्मिक नगरी मणिकर्ण के कसोल के समीप बेंगलुरु के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सोनू (27) पुत्र रवि कुमार, निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक के रूप में हुई है।

पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव के पास एक मोबाइल फोन, घड़ी व चाकू बरामद हुए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राहण नाला के पास एक शव देखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए घटनास्थल का रुख किया। एएसपी आशीष शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बीते रोज कसोल में 2 गुटों में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में यह युवक भी शामिल था।
मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है, जल्द ही हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now