Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: कुर्पण नदी में गिरा डंपर, 3 लोगों की मौके पर मौत

कुल्लू: कुर्पण नदी में गिरा डंपर, 3 लोगों की मौके पर मौत

प्रीती|कुल्लू
कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहाँ एक डंपर के कुर्पण नदी में गिर जाने से डंपर में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों की पहचान अंकित (25 वर्षीय) पुत्र शिशुपाल निवासी मोईन उप तहसील निथर जिला कुल्लू, चालक रंजय पाल उर्फ मीन्टू (32 वर्षीय) पुत्र मोती राम निवासी मोईन उप तहसील निथर जिला कुल्लू, गुड्‌डू राम (38 वर्षीय) पुत्र मोती राम निवासी झलैर डाकघर सराहन तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार रात को बागीपुल नामक स्थान पर हुआ। जहाँ एक डंपर HP35A-3567 अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क से उतरकर नीचे कुर्पण नदी में जा गिरा। हादसे में डंपर में सवार तीनों लोग मौके पर ही मारे गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने निरमंड पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्तियों के शवों को लोगों की सहायता से बाहर निकाला।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now