Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में बंगाल के चार ट्रेकर्स लापता

कुल्लू में बंगाल के चार ट्रेकर्स लापता

कुल्लू |
कुल्लू में ट्रैकिंग के दौरान दो दिन पहले लापता हुए पश्चिम बंगाल के चार ट्रेकर्स का शुक्रवार को भी पता नहीं चल पाया और उनकी तलाश अभी भी जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने आईएएनएस को बताया कि कुल्लू इलाके में लापता हुए छह में से दो ट्रेकर्स और एक रसोइया गुरुवार को मलाणा के पास वाकेम पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जबकि चार लापता हैं।

वे माउंट अली रत्नी टिब्बा (5458 मीटर) पर चढ़ने के रास्ते में थे। उन्होंने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान की एक टीम को तलाशी अभियान के लिए तैनात किया गया है।” उनके साथ कुछ स्थानीय ट्रेकर और कुली भी थे। उन्होंने कहा कि मनाली के एसडीएम ने स्थानीय बचाव दल का समन्वय किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लापता लोगों की पहचान अभिजीत बानिक, चिन्मय मंडल, दिबाश दास और बिनॉय दास के रूप में हुई है। क्षेत्र के पर्यटक गाइड ने कहा, कुल्लू पर्वतमाला भव्य हैं, लेकिन वे ऊबड़-खाबड़, ठंडी और दुर्गम भी हैं और एक अनुभवहीन ट्रेकर के लिए काफी मुश्किल है। राज्य में दर्शनीय पहाड़ियां पर्वतारोहण, स्कीइंग, ट्रेकिंग, राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई गतिविधियों के लिए हजारों विदेशियों को आकर्षित करती हैं।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि 4 ट्रैकर्स के लापता होने की खबर मिली है। रेस्क्यू दल में कुल्लू पुलिस के जवान भी शामिल हैं। जल्द ही सभी गुम हुए लोगों की तलाश कर ली जाएगी।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now