Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्‍लू में दंपती पर जानलेवा हमला, घायल महिला ने भाजपा नेता पर लगाए आरोप

कुल्‍लू में दंपती पर जानलेवा हमला, घायल महिला ने भाजपा नेता पर लगाए आरोप

कुल्लू|
जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर स्थित कोर्ट परिसर में गत मंगलवार को दो गुटों जिनमें एक जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी व दूसरा गुट काईस पंचायत के पूर्व प्रधान पति पत्नी के बीच हुई मारपीट मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले के दूसरे दिन बुधवार को पूर्व प्रधान पति-पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है।

जानकारी के अनुसार काईस पंचायत के पूर्व प्रधान पति-पत्नी अपने निजी वाहन में कुल्लू से अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में वामतट मार्ग पर सेउबाग के समीप छरूडू के पास दाेनों पर जानलेवा हमला किया गया है। दोनों पर हमलावरों ने डंडों व पत्थरों से हमला किया है और उसके बाद वहां से फरार हो गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया और उसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रात को ही नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, इस हमले के बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें घायल महिला भाजपा नेता का नाम लेकर उस पर हमला करने की बात कही जा रही है।

उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया इस मामले में एएसपी कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। दोनों घायल पति-पत्नी के बयान ले लिए हैं और घटनास्थल का भी जायजा लिया जा रहा है। पुलिस ने मामले में 3-4 लोगों को डिटेन किया है. साथ ही धारा-147, 148, 149 आईपीसी, 307, एट्रोसिटी एक्ट-3 के तहत मामला दर्ज किया है

गत दिन कोर्ट परिसर में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, इनमें से एक जिला कुल्लू भाजपा सह मीडिया प्रभारी व दूसरे गुट में काईस पंचायत के पूर्व प्रधान पति-पत्नी थे। बुधवार को जब पूर्व प्रधान व उनकी पत्नी कुल्लू से वापस अपने घर जा रहे थे तो वामतट मार्ग पर छरूडू स्थान पर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और उसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर वहां से फरार हो गए।

बता दें कि कुल्लू जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी और काईस पंचायत के पूर्व प्रधान दंपती इन दोनों पक्षों के बीच जमीन के लेन-देन में पैसों से संबंधित विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच गत मंगलवार को कुल्लू कोर्ट परिसर में मारपीट भी हुई थी। उसके बाद बुधवार को कुल्लू से काईस अपने निजी वाहन में वापस अपने घर जा रहे दोनों पूर्व प्रधान दंपती को भुंतर-मनाली वामतट मार्ग पर करीब 15-20 लोगों द्वारा दोनों पति पत्नी को बुरी तरह से पीटा गया। वहीं इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना स्थल की भी जांच की गई है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now