Prajasatta Side Scroll Menu

कुल्लू में दंपति पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी BJP नेता गिरफ्तार

कुल्‍लू में दंपती पर जानलेवा हमला, घायल महिला ने भाजपा नेता पर लगाए आरोप

कुल्लू|
कुल्लू जिला में पति-पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सहित 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने मामले में अब तक 5 आरोपियों को दबोचा है| इनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया है| भाजपा नेता और अन्य आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा| वहीं, मामले में घायल पति की हालत गंभीर है और उसे मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है|

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी पर जानलेवा हमले में 3 आरोपियों को कोर्ट ने 1 सिंतबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है और मुख्य आरोपी खिमी राम और सिद्वहू को नेऊली के थर्मण से गिरफ्तार किया है| उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में घटना स्थल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  Himachal Bomb Threat: कुल्लू और नाहन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली करवाया परिसर
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now