Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में दंपति पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार

कुल्लू हमले में घायल महिला और पुरूष का मंत्री गोविंद ठाकुर ने जाना हालचाल

कुल्लू|
कुल्लू जिला के छरूडू में पूर्व पंचायत प्रतिनिधि पति पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें से पुलिस ने 3 अरोपियों गिरफ्तार किया है| आरोपी विजय कुमार नेगी, गौरव, राजकुमार को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और दिनभर पूछताछ की और शाम को तीनों को गिरफ्तार किया है| हमले का मुख्य आरोपी भाजपा सह-मीडिया प्रभारी खिमी राम केबलू और अन्य साथी अभी फरार हैं| पुलिस का कहना है कि इन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है|

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी पर जानलेवा हमले की जांच जिले के एएसपी सागर चंद्र कर रहे हैं| पुलिस ने 3 आरोपियों को विजय कुमार नेगी, चंद्र किरण उर्फ गौरव और राजकुमार को गिरफ्तार किया है| पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है| तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट मे पेश किया जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली हाईवे 7 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now