Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में करीब 1 किलो 989 ग्राम चरस के महिला तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू में करीब 2 किलो चरस के महिला तस्कर गिरफ्ता

कुल्लू|
कुल्लू जिले में पुलिस ने एक महिला चरस तस्कर को नशे के साथ गिरफ्तार किया है| गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पचास साल की महिला तस्कर को 1 किलो 989 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया| आरोपी महिला की पहचान पिंगला देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा राम, गाँव रियाडामला, पँग्रां, मनाली, ज़िला कुल्लू के रूप में हुई है

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने पतलीकुहल क्षेत्र में रेड डाली| गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने इस महिला को चरस के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विशेष अन्वेषण शाखा की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी एक महिला चरस की खेप लेकर कहीं डिलीवरी करने जा रही है| पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथ चरस के साथ पकड़ लिया| आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा|

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now