Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में खाई में गिरी कार, हादसे में 6 लोग घायल

Published on: 15 February 2023
कुल्लू में खाई में गिरी कार, हादसे में 6 लोग घायल

कुल्लू|
जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के कंडूगाड़ में देर रात को एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे अब आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायलों की पहचान यश पाल पुत्र टेक चंद 29 वर्ष, ऐंजल पुत्री यश पाल 7 वर्ष, रवि पुत्र वेगा नंद 20 वर्ष, पविन्दर पुत्र मंगल चंद 27 वर्ष, कुशाल पुत्र अमर चंद 35 वर्ष, विकी पुत्र किशोरी लाल 17 वर्ष के तौर पर हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार (एचपी 35-1761) आनी से पोखरी जा रही थी। इसी दौरान कंडूगाड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुछ घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इसी दौरान 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई और घायलों को अस्पताल लेकर गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद आनी पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज चल रहा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now